बिहार

भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव में बांस झाड़ी एक युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव में बांस के झड़ी में आज सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में आग की तरह सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला के पांचोसिमर निवासी 43 वर्षीय बीरू शर्मा पिता स्वर्गीय बिहारी शर्मा के रुप में की गई है। मृतक व्यक्ति के गले में रस्सी लगाकर बांस में बांध लटका हुआ पाया गया है। मौके पर मौजूद मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

Advertisements
Ad 1

वहीँ घटना स्थल पर फुलकाहा पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण उक्त स्थान पर पहुंच कर मामले की सूचना प्राप्त किया। मौके पर पुलिस बल पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को नेपाल भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद साजिद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल आवेदन मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक नहीं मिला है।

Related posts

चैती दुर्गापूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

error: