बिहार

घनश्याम बालिका विद्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

खगौल, (न्यूज़ क्राइम 24) घनश्याम बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खगौल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन विभाग, फुलवारी शरीफ के तत्वावधान में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने निबंध और पेंटिंग के माध्यम से अग्निशमन के महत्व, सावधानियों एवं बचाव उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में अंजली कुमारी ने प्रथम, रोशनी कुमारी ने द्वितीय तथा सलोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी प्रथम, सरस्वती कुमारी द्वितीय एवं रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के प्रधान मो. असलम सहित कर्मी रौशन कुमार सिंह, मुन्ना शर्मा एवं रचना कुमारी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य वंदना गोविंदम, शिक्षक नवीन कुमार, सुमन कुमारी, अनुपमा सहाय, गुंजन गौतम, कुमारी मीनाक्षी, अर्चना कुमारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा छात्राओं को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: