बिहार

जानीपुर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

फुलवारीशरीफ, अजित। जानीपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक स्थित मठपर टोला से महज 200 मीटर की दूरी पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानीपुर थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.किसी मजदूर का शव प्रतीत होता है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

बाढ़ राहत शिविर में खाना नहीं मिलने से बच्चे भूख से रो रहे, भाकपा माले ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

सहयोग शिविर में दिए 65 आवेदनों का अब तक नहीं हुआ निष्पादन, मुखिया ने प्रधान सचिव से लगाई गुहार

सकरैचा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई, मुखिया खुद परोस रहे भोजन

error: