बिहार

राजद दफ्तर के बाहर भिड़े कानून मंत्री के सुरक्षाकर्मी

पटना(न्यूज क्राइम 24): राजद दफ्तर के बाहर बुधवार को अचानक दो सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों कोई बीच सड़क पर जमकर मारपीट करने लगे और दोनों एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे चलाने लगे। इस दौरान एक गार्ड ने दूसरे पर पिस्टल तक तान दिया। दोनों जवान कानून मंत्री शमीम अहमद के सुरक्षागार्ड बताये जा रहे है।

दरअसल आरजेडी कोटे के मंत्री शमीम अहमद किसी काम से पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी आरजेडी कार्यालय के बाहर खड़ी थी। तभी अचानक उनके सुरक्षाकर्मी दो गार्ड आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर दोनों एक दूसरे को उठा-पटक करने लगे। वही इस दौरान सादे लिबास में तैनात जवान ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर दूसरे जवान पर तान दी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को एक दूसरे से छुड़ाया जिसके बाद स्थिति काबू में आई।

Related posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सड़कें जलमग्न; एसडीओ कशिश बख्शी ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद में पद के दुरुपयोग के आरोप में कड़ौना थानाध्यक्ष निलंबित

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

error: