बिहार

सावन की दूसरी सोमवारी : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा शिवालय

पटना(रॉबीन राज): बाबा भोले की आराधना का पवित्र माह सावन के दूसरी सोमवारी को लेकर देवो के देव महादेव के दरबार में हजारों भक्तों ने अरदास लगाई। जिले के विभिन्न शिवालयों मे पूजा अर्चना और बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर  शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सभी शिव मंदिर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता नजर आया। सोमवार की अहले सुबह से ही भक्तगण शिवालयों में पहुंचे और पवित्र शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, फल व मिष्ठान चढ़ाएं और आरती कर मुरादें भी मांगी।

Advertisements
Ad 1

दिन भर खासकर महिलाएं व युवतियां उपवास रख शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए पहुंची और भगवान शिव की आराधना की। बता दें कि सावन माह को लेकर राजधानी पटना से लेकर पटनासिटी तक पूरा रौनक़ नजर आया। सभी शिव मंदिरों को रंग-बिरंगे बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमग हो उठे। कुछ मंदिरों में देर शाम तक भजन-कीर्तन भी चलता रहा। देर शाम तक मंदिरों मे भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरी तरफ सोमवारी मेले मे भारी संख्या मे लोगों की भीड़ देखने को मिली।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: