बिहार

मिनी ट्रक से शराब बरामदगी मामले में एसडीपीओ ने तस्कर से की पूछताछ

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने नरपतगंज थाना के सामने हाइवे से एक मिनी ट्रक से शराब जब्ती मामले में गिरफ्तार व्यक्ति खुश मोहम्मद पिता सजीउद्दीन मंडल तथा इस्तर अली पिता सुरुष अली थाना वाशुगन जिला चिरांग आसाम के निवासी से पूछताछ किया । एसडीपीओ ने बताया कि मिनी ट्रक पर सब्जी की आड़ में तस्करी कर शराब असम से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपियों से दो मोबाइल को भी जब्त किया गया है । वहीं उन्होंने ने बताया कि फोरलेन के टोल प्लाजा की भी जांच की जायेगी । उन्होंने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं तथा जल्द ही इसके नेटवर्क का भी खुलासा भी किया जाएगा । एसडीपीओ ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है अगर कहीं शराब की तस्करी की जानकारी मिलती है तो पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार तथा पुलिस बल के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: