बिहार

महिलाओं का सावन मिलन समारोह, नृत्य-संगीत के साथ जमकर की मस्ती

पटनासिटी(रॉबीन राज): सावन का महीना महिलाओं के हर्ष और उमंग का होता है। ऐसे में हरी साड़ी, हरी चूड़ी, हाथों मे मेहंदी और सिर पर टिका लगाये महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ सावन मिलन समारोह मनाया। शनिवार को बाईपास स्थित एक निजी सभागार में स्टाइलिश फन टाइम किट्टी द्वारा आयोजित ‘मनभावन सावन’ मे महिलाओं ने नृत्य-संगीत के साथ अनेक मनोरंजक गेम्स और सावन हाऊजी खेला।
इस मौके पर समाज की महिलाओं ने हरे परिधानों में 16 श्रृंगार कर शिरकत किया और अपने प्रतिभा का परिचय दिया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान सावन क्वीन प्रतियोगिता की विजेताओं को गिफ्ट और ताज सौंपे गये। इस अवसर पर महिलाओं का कहा था की हरियाली प्रकृति का सिंगार हैं, हरा रंग खुशहाली का प्रतीक हैं। हमलोग प्रकृति के श्रृंगार की ख़ुशी मनाने के लिए जुटे हैं और इस सावन भी जमकर धमाल कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से पूजा, आशीष, अर्चना, सीखा, रजनी, गीता प्रसाद, विदया, बबली, सुदामा पांडेय, अभिनाश सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: