बिहार

‘सावन मिलन 2026’ में दिखे उत्साह और संस्कृति के रंग, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रीनाज क्रिएशन की ओर से गुरहट्टा स्थित परिसर में ‘सावन मिलन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सावन की पारंपरिक संस्कृति, कला और उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं परिचय सत्र से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने मनोरंजक खेल, रैपिड फायर, सोलो डांस, आर्ट एक्टिविटी तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगियों का मूल्यांकन उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, नृत्य प्रस्तुति और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सावन क्वीन, रनर-अप प्रथम और रनर-अप द्वितीय के खिताब से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर रीनाज क्रिएशन की निदेशक रीना कुमारी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कला, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

Related posts

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

पटना वीमेंस कॉलेज में प्रभावी संचार कौशल पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित

सुबह सुबह बिहटा सरमेरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने सीएनजी टेम्पो को मारी टक्कर

error: