बिहार

संपतचक के छात्र आर्यन कुमार ने लहराया सफलता का परचम

फुलवारी शरीफ, अजीत। होली फेथ इंटरनेशनल स्कुल के विधार्थी आर्यन कुमार ने “मेंटर्स मीटर स्कॉलरशिप टेस्ट- 2024” के परिणाम मे बिहार राज्य में 12 वीं और पटना जिले में 9 वीं रैंक हासिल किया है. फतुहा प्रखंड अंतर्गत चकबिहरी ग्राम के मुल निवासी आर्यन कुमार फिलहाल अपने पिता मनोरंजन कुमार के साथ संपतचक प्रखंड के भोगीपुर (एकतापुरम) इलाके मे बेहतर शिक्षा-दीक्षा के लिए रह रहा है. पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत से कभी जी नही चुराया जिसका परिणाम देख परिजन गदगद है.अपने पिता के निजी क्षेत्र के सामान्य सेवा मे कार्यरत रहने के कारण निम्न आय के वाबजूद विपरीत परिस्थित मे भी कभी न निराश हुए और न हिम्मत हारी.इस सफलता से जहां एक ओर आर्यन कुमार के परिजन व इलाके के लोग हर्षित हैं वही दुसरी ओर सामान्य व किसान परिवार से आने वाले बच्चो की इस सफलता से अन्य बच्चो के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा.

Advertisements
Ad 1

मेंटर्स मीटर स्कॉलरशिप टेस्ट-2024 के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने कहा कि इस सफलता के बाद आर्यन कुमार कक्षा 10 वी की शिक्षा के साथ-साथ आई○ आई○ टी○, जी○ ई○ ई○ के लिए आई○ आई○ टी○ फाउंडेशन मात्र 1180 रुपये में ही हासिल हो पायेगा और अन्य ओलंपियाड के लिए भी अध्ययन मे इन्हे बड़ी सहुलियत हासिल हो जाएगी.

Related posts

तरबूज पर उकेरी गई अमर सुरों की विरासत : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

अप्रैल से अम्बेडकर छात्रावासों के छात्रों को मिलेगा दोगुना अनुदान

बाल विवाह रोकने और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

error: