फुलवारी शरीफ, अजित। नारी शक्ति की पहचान है, ये बाते सच साबित करते हुए आज अपनी लगन, मेहनत,ईमानदारी से अपनी पहचान बनाई प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ पटना की राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका नीतू शाही ने चाहे शिक्षा के जगत हो या पर्यावरण संरक्षण में वो हमेशा अपना योगदान पूरे लगन से दे रही हैं.शिक्षिका नीतू शाही के नेतृत्व में स्कूली बच्चियों ने महा अष्टमी पर माता महागौरी की पूजा के पहले पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी याद दिलाया श्री दुर्गा अष्टमी मां महागौरी के दिन देवी स्वरूप बच्चियों के हाथो से शिव मंदिर और ब्लॉक कैंपस में बेल, गुलमोहर, कामिनी का पौधा रोपण किया गया पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान चलाया गया.
अपने देश और समाज हित के लिए कुछ अलग करना इनका लक्ष्य है। अधिक से अधिक बच्चों को नैकित शिक्षा से ज्ञान की ज्योति जला रही है बच्चो को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और पशु-पक्षियों से प्रेम करना सीखा रही है इनका कहना है कि आज हमारे समाज को एक नेक इंसान की जरूरत है जो अपने-अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाए तभी हमारा देश के प्रति सच्ची भक्ति होगी.-पौधे हमारे जीवन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि हमारे लिए भोजन और जल। प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है,ये एक जिम्मेदारी है हम सबकी जिसे धरती पर रहने वाले सभी मनुष्यों को समझना चाहिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। सांसे नही होगी कम क्योंकि पेड़ लगा रहे है हम ।
