शेखपुरा, उमेश कुमार : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान – जीवन आसान’’ (Ease of living) को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की शिकायतों को सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 फरियादियों से मिलकर उनकी फरियाद सुनी ।
इस दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, जमावंदी में सुधार, बिजली बिल में सुधार, नया चापाकल लगाने, समाज कल्याण और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। जिला पदाधिकारी ने शिकायतों की प्रकृति को देखते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फोन पर ही समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को सुगम बनाना है। पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे जनता की शिकायतों को टालने के बजाय समाधान पर जोर दें। सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में अब जिले के नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस— सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं थाना स्तर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालय
नागरिक निर्धारित अवधि में संबंधित पदाधिकारियों से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर अपनी शिकायतों का निष्पादन करा रहे हैं। जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस पहल से न केवल आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो रही है, बल्कि ‘इज ऑफ लिविंग’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी तेजी आ रही है। की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान – जीवन आसान’’ (Ease of living) को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा पूरी तरह सक्रिय है।
इसी कड़ी में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की शिकायतों को सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 फरियादियों से मिलकर उनकी फरियाद सुनी । इस दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, जमावंदी में सुधार, बिजली बिल में सुधार, नया चापाकल लगाने, समाज कल्याण और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। जिला पदाधिकारी ने शिकायतों की प्रकृति को देखते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फोन पर ही समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को सुगम बनाना है।
पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे जनता की शिकायतों को टालने के बजाय समाधान पर जोर दें। सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में अब जिले के नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस— सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं थाना स्तर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालय नागरिक निर्धारित अवधि में संबंधित पदाधिकारियों से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर अपनी शिकायतों का निष्पादन करा रहे हैं। जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस पहल से न केवल आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो रही है, बल्कि ‘इज ऑफ लिविंग’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी तेजी आ रही है।
