बिहार

ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य जांच दवाओं के साथ ही महिला सम्मान के लिए किए जागरूक

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फुलवारी शरीफ प्रखण्ड के परसा, कुरकुरी, कोरियावां, चिल्बिल्ली, भुसौला दानापुर और आलमपुर गोनपुरा हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विशेष रूप से कैंसर डायबिटीज ब्लड प्रेशर थायराइड अस्थमा सांस की तकलीफों सहित अन्य कई तरह के रोगों की जांच कर दवाइयां दी। सीएचसी मैनेजर शिप्रा चौहान ने बताया की इस कार्यक्रम में महिलाओ को अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल नियमित जरूरी जांच कराने एवम महिला सम्मान के प्रति जागरूक भी किया गया।

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

error: