बिहार

रुक्मणी बिल्डटेक का पीएनबी अकाउंट सील

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): रिजर्व बैंक आफ ईंडिया के बैकिंग नियमावली का पालन नही करने पर रुक्मणी बिल्डटेक लिमिटेड के बैंक खाते को पंजाब नेशनल बैंक ने सील कर दिया है.

मालूम हो की पंजाब नेशनल बैंक, कंकड़बाग ब्रांच मे रुक्मणी बिल्डटेक लिमिटेड का बैंक खाता संख्य- 1499002109004461 है जिसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता व खाता के संचालन कर्ता मे रुक्मणी बिल्डटेक के प्रबंध निदेशक अजीत आजाद एवं निदेशक मानब कुमार सिंह हैं .

Advertisements
Ad 1

बता दें की इसके पहले भी रुक्मणी बिल्डटेक लिमिटेड पर कई जालसाजी व हेराफेरी का मुकद्दमा चल रहा है.पिछले महिने ही पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर चल रहे एक मामले मे आरविट्रटर रिटायर्ड जस्टिस वी एन सिन्ह का भी फैसला आया था ,जिसमे डेवलपमेंट एग्रीमेंट के अनुसार समय पर अपार्टमेन्ट निर्माण का काम पुरा नही करने, बगैर अधिकार के फ्लैट बेच देने एवं जमीन मालिक को फर्जी मुकद्दमा फे फसाने का दोषी करार देते हुए 90 दिनो के अंदर 22 कठोर रूपये भुगतान करने का आदेश दिया था.इस फैसले के बाद से ही रुक्मणी बिल्डटेक के सभी निदेशको का मोबाइल बंद हो गया है.

ऐसे मे रिजर्व बैंक आफ ईडिया के निर्देश पर बैंक खाता सील होने से फ्लैट खरीददारो मे खुशी का माहौल दिखा कि अब उनका पैसा बिल्डर लूट नही पायेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में 4 जवान शहीद

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शेखपुरा में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश

error: