बिहार

मिशन ‘सफर’ के तहत छात्रों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को द्वारिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंदिरी, पटना में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा “मिशन SAFAR (Safe Action for First Aid and Accident Response)” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर एक रोचक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना एवं उन्हें सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता, अस्पताल पूर्व प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) तथा ट्रैफिक गेम जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क चिन्हों, ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के महत्व को सरल एवं आकर्षक तरीके से समझाया गया। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सराहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित होती है, जो भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक साबित होगी।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: