बिहार

20 से 22 अगस्त तक राजगीर में रालोमो का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की ओर से आगामी 20 से 22 अगस्त 2026 तक नालंदा के राजगीर में तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और 40 संगठन जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में 40 संगठन जिलों के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बूथ स्तर तक अपना संगठन तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजगीर में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसमें पदाधिकारी जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आलोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने किया।

बैठक में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. सिन्हा, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह, खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, बृजेंद्र पप्पू, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद, सुकुल राम समेत 40 संगठन जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बैठक एवं आगामी विमर्श शिविर की जानकारी दी।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: