बिहार

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मारपीट, सोने का लॉकेट छीनने के प्रयास और NBW वारंटी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चौक थाना कांड संख्या 450-451/26 में मारपीट के आरोपी धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, चौक थाना कांड संख्या 449/26 में गुरुद्वारा के सामने सड़क पर सोने का लॉकेट छीनने के प्रयास के आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। इसके अलावा चौक थाना क्षेत्र के NBW वारंटी जीतू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चौक थाना पुलिस की ओर से अपराधियों एवं फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Related posts

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लीटर 720 ग्राम शराब बरामद!

error: