बिहार

राजद परिवार और उनके नेताओं ने देशवासियों और राज्यवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव , विधायक कारी मोहम्मद शोहैब एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगम्बर -ए -इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तालीम इंसानियत के बीच एकता भाईचारा , अमन- चैन और पूरे समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए रही है । उनका ये पैगाम मोहब्बत, आपसी भाईचारा ,शांति , पूरे आलम ( विश्व ) में आलमे इंसानियत (विश्वबंधुत्व )और सौहार्द को बढ़ावा देने का रहा है। आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ ईद मिलादुन्नबी हम सभी मिलकर मनाएं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान : प्लेसमेंट और NBA एक्रेडिटेशन पर सरकार का फोकस

ईख आयुक्त की अध्यक्षता में गन्ना परामर्शदात्री समिति गठित

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

error: