बिहार

नक्सल व CLA एक्ट के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के निर्देश

जहानाबाद, न्यूज़ क्राइम 24। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज नक्सल (Naxal) एवं सी.एल.ए. एक्ट (CLA Act) से संबंधित लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने पुराने एवं वर्तमान नक्सल और CLA एक्ट के मामलों की स्थिति का जायजा लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कांडों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), घोषी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उनके क्षेत्र से जुड़े विशेष मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की समीक्षा बैठकें लगातार जारी रहेंगी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: