बिहार

पटना में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 39 मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटना के अंतर्गत चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के तहत सोमवार को कुल 39 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में कोतवाली थाना, पटना की टेक टीम और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई से लगातार सफलता मिल रही है। CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) की दीक्षा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक कोतवाली थाना क्षेत्र में कुल 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस किया जा चुका है। इस अभियान में कोतवाली थाना की टेक टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई, जिनमें थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष बमबम कुमार, शहजाद खान एवं डीईओ (बेल्ट्रान) रविश कुमार गौतम शामिल हैं। पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना में सनहा या प्राथमिकी दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उसे बरामद किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि “ऑपरेशन मुस्कान” के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: