बिहार

सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, विशेष अभियान चलाने का निर्णय

शेखपुरा,  उमेश कुमार : शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिसमे सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जिला प्रशासन शेखपुरा ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज गति, लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी है। अतः सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। जगह जगह पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि रामाधीन कॉलेज मोड से तीनमोहनी मोड़ तक सुबह 8 बजे से लेकर 8 बजे रात तक भारी वाहनों को प्रवेश वर्जित रहेगा इसके लिए यातायात पुलिस पदाधिकारी को सूचना पट लगाने भी का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है। पैदल यात्रियों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने तथा वाहन चालकों को उन्हें प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

Advertisements
Ad 1

जिला प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री

error: