बिहार

धार्मिक आयोग के सदस्य सायन कुणाल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में बिहार राज्य धार्मिक आयोग के सदस्य सायन कुणाल जी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरु महाराज के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई.

इस अवसर पर दरबार साहिब में दर्शन के उपरांत दरबार साहिब में ग्रंथि सुरजीत सिंह जी के द्वारा बिहार राज्य धार्मिक आयोग के सदस्य सायन कुणाल जी को आशीर्वाद स्वरूप सरोपा प्रदान किया एवं प्रसाद दिया गया .

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह के द्वारा बिहार राज्य धार्मिक आयोग के सदस्य सायन कुणाल जी को गुरु महाराज के इतिहास एवं पटना साहिब गुरुद्वारा के इतिहास से उन्हें रूबरू कराया जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह,सदस्य हरपाल सिंह जोहल, धर्म प्रचार चेयरमैन महिंदरपाल सिंह ढिल्लो के द्वारा पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं पुस्तक भेंट की।

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

error: