बगहा(न्यूज़ क्राइम 24): शिक्षक और छात्रा का रिश्ता हुआ तार-तार। जी हां बिहार के पश्चिम चंपारण में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील बात करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार सीमा पर स्थित ठकराहा स्कूल के एक प्रधानाध्यापक का शिष्या से अश्लील बातें करने का ऑडियो प्रकाश में आया है। वहीं छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में कि जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला ठकराहा थाना क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय ठकराहा का है, जहां के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत व मोबाइल पर अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल हुआ है। अभिभावक बताया कि प्रधानाध्यापक भीखम राम विद्यालय बन्द होने के उपरांत बच्चियों को कोचिंग के नाम पर विद्यालय में रोके रहते थे. वही कई छात्राओं के साथ वे मोबाइल पर अश्लील बातें भी करते थे. अभिभावकों ने बताया कि छात्राओं के साथ उनकी अश्लील बातों का ऑडियो धीरे धीरे वायल होने पर अभिभावकों उग्र होकर जब प्रधानाध्यापक से इसकी जानकारी लेने पहुचे तो वे अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे. इस पर नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे. सुचना पर पुलिस पहुच शिक्षक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस आरोपी प्रिंसिपल से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
