क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में स्कूल के डायरेक्टर को मारी गोली!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का तांडव एक बार फिर से देखने को मिला। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक निजी स्कूल के निदेशक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीबारी से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का हैं। वहीं घायल की पहचान मो० शाहिद जमाल के रूप में हुई है। अपराधियों ने गोली क्यों मारी क्या दुश्मनी थी इसका अभी तक पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए