बिहार

रेड अलर्ट जारी : पटना समेत अन्य जिलों में भीषण लू की चेतावनी

पटना(न्यूज क्राइम 24): प्रदेश में मानसून के ठहर जाने के बाद दो तरह का मौसम बना हुआ है। एक ओर लोग भीषण गर्मी व लू से परेशान हैं तो दूसरी ओर वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को इस सीजन में पहली बार कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान गया, औरंगाबाद, नवादा, भभुआ, रोहतास में अत्यधिक भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जून में पहली बार इन जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। हालांकि 18 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: