बिहार

पटना नगर बस सेवा अनियंत्रित होकर पलटी : आधा दर्जन यात्री हुए जख्मी

नालंदा(राकेश): बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौली के समीप गुरुवार की देर शाम नवादा से पटना जा रही पटना नगर बस सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट आई है। जबकि बस के कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस नवादा से पटना की ओर जा रही थी। धमौली के पास सड़क निर्माण होने के कारण एक ही लेन पर वाहनों का आवागमन हो रहा था।

अचानक बस चलते चलते सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। तेज आवाज के बीच आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस के अंदर से बाहर निकाला। वहीं बस कंडक्टर बस के नीचे दब गया था। जिसे सड़क निर्माण में लगे पोकलेन की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं अन्य सवार दूसरे साधन से अपने गंतव्य की ओर निकल गए । स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी पर आरोप लगाया कि किसी तरह का सड़क निर्माण के क्रम में रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है।

Advertisements
Ad 1

जिसके कारण रात्रि के वक्त वाहन चालकों को ड्राइविंग करने में समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ओवरस्पीड के कारण यह घटना हुई है। घायलों में उप चालक बमबम कुमार, यात्री मनोज कुमार, रवि रोशन एवं अन्य लोग शामिल हैं। वेना थाना अध्यक्ष जय किशुन ने बताया कि कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सिर्फ बस के कंडक्टर को गंभीर चोट आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

85 वर्षीय बुजुर्ग के 10 सेमी किडनी ट्यूमर का पारस हेल्थ में सफल रोबोटिक ऑपरेशन

नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फुलकाहा पुलिस की दमदार कार्रवाई

error: