बिहार

बीते दिनों व्यवसाई से लूट मामले में तीसरे आरोपी भी गिरफ्तार

अररिया, रंजीत ठाकुर बीते दिनों बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्रेश्वर गाँव स्थित एसबीटी धर्मकांटा के समीप एक व्यवसाई से लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लुटे हुए से 35,500 रूपये भी बरामद किया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या- 04 निवासी
राकेश राय पिता-सुरेंद्र राय बताया गया है। मामले में बथनाहा थाना पुलिस ने कांड संख्या 76/24 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर आरोपी के तलाश में थी। जिसमें पहला आरोपी जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी शोहेल अंसारी तथा दूसरा आरोपी संतोष गोस्वामी पिता-रघुनंदन गोस्वामी, ग्राम सैफगंज थाना-फ़ारबिसगंज को गिरफ्तार बथनाहा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं आज सोमवार को पुलिस ने संलिप्त तीसरे आरोपी को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त किया है । इस संबध में बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि राकेश राय को गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

बताते चले कि बीते 22 जुलाई की देर शाम

Advertisements
Ad 1

फारबिसगंज-बथनाहा मार्ग पर भदेश्वर गांव स्थित एसबीटी धर्मकांटा के समीप सशस्त्र अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें फारबिसगंज के व्यवसाई से डेढ़ लाख की लूट होने की बात बताया गया था। पीड़ित व्यवसाई जोगबनी से पैसा कलेक्शन कर देर शाम वापस फारबिसगंज जा रहा था। उसी क्रम में लूट की घटना घटित हुई थी।जिसको लेकर बथनाहा पुलिस सक्रिय होकर छानबीन कर घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को पूछताछ कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: