बिहार

युवा खिलाड़ियों को अवसर देने की मुहिम है रणधीर वर्मा क्रिकेट चैंपियनशिप

बिहार(न्यूज क्राइम 24): जांबाज पुलिस अधिकारी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की जयंती पर 03 फरवरी से 11 फरवरी तक रणधीर वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग में आयोजित अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सचिव श्री सतीश राजू जी द्वारा फ्रेजर रोड स्थित फाउंडेशन कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर राज्य के खेल प्रेमियों के अलावे भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे।ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सचिव श्री सतीश राजू जी ने कहा की रणधीर वर्मा जी स्वयं एक बेहतरीन क्रिकेटर थे और इस लिए उनके जयंती एवं बलिदान दिवस पर प्रत्येक वर्ष खेल का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के खेल के प्रति उदासीनता को देखते हुए ऐसे आयोजन की आवश्यकता आ पड़ी है जिसमें युवा खिलाड़ियों को खेल का अवसर उपलब्ध कराने के साथ खेल से जुड़े रहने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराना मुख्य उदेश्य है।

अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण के अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, आनंद सिन्हा, सुमित शर्मा एवं कार्यक्रम के संयोजक विकास कुमार सिंह,सुशिल कुमार, संजीव कुमार उपस्थित थे।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: