खगौल, न्यूज क्राइम 24। राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की दिन रात पीडब्ल्यूडी में काम करने वालेकर्मचारी कि उस वक्त गोलियों से छलनी की हत्या कर दी जब वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा था. गोली लगते ही वहां चीख पुकार मच गया . परिजन आनन फानन इलाज के लिए राजा बाजार के निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. यह वारदात खबर थाना के चार घरवा मोड़ के पास घटी है. मृत युवक सोनू पासवान के परिवार वालों ने उसकी पत्नी और ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या करवाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम कराने और मामले की हर पहलू पर तहकीकात करने में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय
सोनू पासवान उर्फ पप्पू अपने ससुराल के नजदीक चरघरवा मोड़ के पास एक किराया के मकान पत्नी के साथ रहता था. स्थानीय लोगो ने बताया कि सोनू घर मे स्कूटी घुसा रहा था. इसी दौरान बेख़ौफ़ अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली दागी जिसमे 3 गोली सोनू के पेट अन्य जगह पर लगा है.घटना के बाद परिजन स्थानीय लोगों मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल भरती कराया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. मृतक सोनू की बहन संगीता देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है शादी के डेढ़ वर्ष बाद आज तक उसके भाई की पत्नी नेहा देवी ससुराल नहीं गई .
मेरे भाई सोनू पर उसकी पत्नी नेहा देवी ने दबाब बनाने के लिए कोर्ट में झूठा केश कर दी. जिससे मेरा भाई डरा हुआ रहता था. ससुराल के नजदीक चार घरवा मोड़ के समीप किराया का मकान लेकर रहता था. सोनू पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था . सोनू के अन्य परिजन हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के कौशल नगर में रहते हैं .बहन का आरोप है की सोनू की पत्नी और ससुराल वालों ने साजिश कर मेरे भाई की हत्या कराया है.
खगौल थानाधयक्ष फूल देव चौधरी ने बताया कि मृतक के बहन ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दिया है. मामाला दर्ज कर कारवाई की जा रहीं है.
