बिहार

गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया

खगौल(न्यूज क्राइम 24): गुरुद्वारा साहिब में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाते हुए दीवान सजाया गया जिसमें तख्त पटना साहिब के सिंह साहिब भाई दलीप सिंह ने पहुंच कर अरदास की गई।

हजूरी कथावाचक भाई सतनाम सिंह जी ने गुरू साहिब के इतिहास की कथा श्रवण करवाई। उसके पश्चात गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती में पांच प्यारो की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। प्रबन्धक कमेटी तख्त पटना साहिब के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने विशेष तौर पर मोजूद रहकर संगत के दर्शन किए एवम प्रकाश पर्व की बधाई दी।

उन्होंने बताया कि इतिहास में पहली बार हो रहा हैं जो इस स्थान पर नगर कीर्तन सजाया जा रहा है, इसका पूरा श्रेय कमेटी प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही और उनकी टीम को जाता है जिनके द्वारा विषेश प्रयास करके खगोल की संगत के सहयोग से इस आयोजन को किया। अब हर साल यहां पर नगर कीर्तन सजाए जायेंगे।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!