बिहार

बेखौफ अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से लाखों कैश व मोबाइल छीन कर हुआ फरार


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत में बंधन बैंक कर्मी से लूट का मामला सामने आया है। बंधन बैंक कर्मी के द्वारा क़िस्त की राशि वसूल कर अपने ब्रांच जा रहा था

इसी क्रम में एक अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक कर्मी को रोक कर हथियार दिखाकर 1,17000 रुपया,एक मोबाइल छीन कर बैंक कर्मी का बाइक गड्ढे में गिरा दिया तथा बैंक कर्मी को हथियार से वार कर घायल कर अपराधी फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का भीड़ लग गया।

ग्रामीणों के द्वारा नरपतगंज थाना को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गया है।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!