बिहार

प्रफुल्ल चंद्रा को हम के सहकारिता प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ कड़ौडीचक निवासी प्रफुल्ल चंद्रा को हम के सहकारिता प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने पर प्रफुल्ल चंद्रा ने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन को दी है वह उससे पूरे लगन के साथ निभाने का कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगें.

इनके मनोनित होने पर हम के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नितीश कुमार दांगी, स्वर्ण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूणेश विजय,बिहार प्रदेश स्वर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदन कुमार,पटना महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने बधाई देते हुए कहा है कि प्रफुल्ल चंद्रा पार्टी हित में सदा लगन के साथ लगे रहते हैं.

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: