बिहार

दरिंदे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, भांजी के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार!

पटना(न्यूज़ क्राइम24): दरिंदे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, मामा ने रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश शुरू कर दी और भांजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला और घटना के बाद मौके से फरार हो गया है. ताजा मामला पटना के राजीव नगर थाना का है, जहां मामा ने अपनी 15 साल की भांजी से दुष्कर्म किया है. वहीं उसने मामले को दबाने की कोशिश भी की। लेकिन, जैसे ही यह केस थाना पहुंचा, इसके बाद आरोपी मामा मोबाइल बंद कर फरार हो गया.

Advertisements
Ad 1

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि राजीव नगर के एक इलाके में आरोपी का अपना घर है. जबकि, भांजी और उसका परिवार समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. लंबे वक्त से भांजी अपने मां-पिता के साथ फुफेरे मामा के घर पर ही रह रही थी. गुरुवार सुबह लड़की के मां-पिता काम करने के लिए घर से निकल चुके थे. उस वक्त घर में लड़की अकेली थी. ऊपर के फ्लोर से 22 वर्षीय मामा नीचे आया. पहले उसने बिस्कुट खाने को दिया. लड़की ने उसे खाने से मना कर दिया. जिसके बाद मामा ने रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश शुरू कर दी और भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से मामा ऑटो लेकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

Related posts

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भक्ति और परंपरा के संगम में उमड़ा जनसैलाब, 100 वर्षों से जीवित है मोतीलाल बांका अखाड़ा की विरासत

BREAKING : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र सफल

error: