बिहार

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

फुलवारीशरीफ, अजित। कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के समापन पर ग्रेजुएशन डे एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया. इस दौरान प्री-नर्सरी से प्राथमिक कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला. विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर उषा कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. वहीं प्राचार्या अंकिता कुमारी ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक व व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

error: