बिहार

पुलिस ने बरामद किया 1300 लीटर देशी सहित अंग्रेजी शराब, 13 बाइक, 1 टेम्पू के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार!

गया(अरुणजय प्रजापति): जिले के फतेहपुर पुलिस ने आज रविवार को झारखंड सीमा से सटे फतेहपुर क्षेत्र में कारोबार करने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा 13 बाइक पर 1300 लीटर देशी शराब, एक टेम्पू पर लदा 750 एमएल का 110 अंग्रेजी शराब रंगे हाथ बरामद किया। साथ ही चार कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव के पास मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 13 बाइक पर लदा 1300 लीटर देशी शराब, एक टेम्पू पर लदा 750 एमएल का 110 बोतल बरामद किया गया। पुलिस को देखकर बाइक पर सवार 13 कारोबारी में से आठ कारोबारी भागने में सफल रहा।

मौके पर पांच कारोबारी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार में टेम्पू चालक गौतम कुमार पिता बीरबल राम दूसरा भरत कुमार पिता नगीना दास दोनो ग्राम आलमपुर, थाना परसबीघा, जिला जहानाबाद का रहने वाला है।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावे बाइक पर सवार अजित कुमार, पिता रोहन यादव, ग्राम पतेया, संदीप कुमार पिता साहेब यादव ग्राम पतेया, पिंटू कुमार पिता मुनिलाल यादव ग्राम मोचरक सभी थाना फतेहपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार सभी शराब कारोबारी कम उम्र के है।

छापेमारी दल का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान कर रहे थे। इनके साथ टीम में एसआई सत्यनरायण शर्मा, बीरेंद्र सिंह सहित बिहार पुलीस के जवान शामिल था।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: