बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में पुलिस ने किया वृक्षारोपण

अररिया, रंजीत ठाकुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुलकाहा थाना परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना पुलिस द्वारा “पर्यावरण बचाओ अभियान” के तहत छायादार एवं फलदार कुल 17 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने किया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान आम, बेल, लीची सहित कई उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पेड़-पौधों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधे केवल वातावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। थाना परिसर को हरा-भरा बनाने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसआई शम्भू शर्मा, एएसआई प्रदीप भारती सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: