बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। सीमावर्ती क्षेत्र में फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही देसी एवं अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी जब्त कर ली है। बाइक पर बीआर-38-248 नंबर अंकित है। प्रथम दृष्टया पुलिस को बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक तस्कर मानिकपुर गांव वार्ड संख्या-11 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में शराब लेकर प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान नेपाल की ओर से अपाचे बाइक पर आ रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से नेपाली दिलवाले देसी शराब की 110 बोतल तथा अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर-1 की 16 बोतल बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव वार्ड संख्या-1 निवासी 22 वर्षीय जीवन कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में एसआई शंभू शर्मा सहित अन्य पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

फुलकाहा थाना परिसर में पुलिस ने किया वृक्षारोपण

नरपतगंज थाना के सेवारत चौकीदार का निधन, क्षेत्र में शोक

बिहार की फिल्म ‘IDOL’ कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगी लॉन्च

error: