बिहार

पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

नालंदा(राकेश): दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । युवक की पहचान इसी थाना इलाके के मघड़ा गांव निवासी अलख पासवान के 22 वर्षीय पुत्र आभाष कुमार के रूप में की गई है । परिजनों की मानें तो बीती रात खाना खाकर 10 बजे किसी से मिलने के बात कह हुआ घर से निकला। जिसके बाद वापस नहीं लौटा । सुबह शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया । शव को देखने के बाद परिजन हत्या की बात कह रहे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या इसने आत्महत्या की है । युवक का मोबाइल भी उसके पास से ही बरामद हुआ है पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

error: