ताजा खबरेंनई दिल्ली

Breaking : दिल्‍ली में सभी प्राइवेट ऑफिस होंगे बंद, करना होगा वर्क फ्रॉम होम!

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए आदेश के अनुसार, दिल्ली में अब सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे, सभी को वर्क फ्रॉम होम का पालन करना होगा।

Advertisements
Ad 1

हालांकि, केवल जो छूट की श्रेणी में आते हैं उन्हें इससे बाहर रखा गया है। सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे, लेकिन खाना लेकर जाने की अनुमति रहेगी। प्राइवेट ऑफिस अब तक 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहे थे, अब उन्हें वर्क फ्रॉम होम की प्रथा का पालन करने के लिए कहा गया है। डीडीएमए द्वारा जारी एक आदेश में शहर में रेस्तरां और बार को बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। हालांकि, रेस्तरां को होम डिलीवरी और खाना ले जाने की अनुमति दी गई है। दिल्ली के सरकारी ऑफिस भी इस समय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।  

Related posts

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

ठाणे में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल, ‘जल हित में जारी’ अभियान को मिला नगर निगम का साथ

BREAKING : भीषण गर्मी पर DM पटना का बड़ा आदेश: कक्षा 5 तक 11:30 बजे के बाद क्लास बंद

error: