बिहार

पुलिस ने किया सघन वाहन चेकिंग

अररिया(रंजीत ठाकुर): सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बथनाहा ओपी पुलिस के द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया । बथनाहा ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ बथनाहा स्थित मंडल चौक पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जिसमे खासकर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट , ड्राइविंग लाइसेंस , इंसोरेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज का जाँच किया गया । मौके पर सात दोपहिया वाहन चालको से फ़ाईन की राशि भी लिया गया । वहीं लगातार बथनाहा ओपी पुलिस द्वारा जाँच अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, दो महिला समेत चार गिरफ्तार!

छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. रामानंद यादव, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की