बिहार

निजी जमीन से अबैध मिट्टी खनन के शिकायत पर खनन पदाधिकारी ने किया जांच

अररिया(रंजीत ठाकुर): निजी जमीन से अवैध मिट्टी खनन के मामले की शिकायत के बाद सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी अनूप त्रिपाठी ने आवेदिका के घर सोनापुर पहुचकर जाँच किया । सोनापुर निवासी लीला देवी ने सोनापुर के ही मो इशहाक ,मो शहनाज ,मो सरफराज तथा मो सोनू पर आरोप लगाया था कि इन लोगो के द्वारा रात के अंधेरे में निजी जमीन से जेसीवी मशीन से मिट्टी काट कर बेच दिया । जानकारी मिलने के बाद जब जमीन मालिक उनलोगों को रोकने गए तो जान से मारने का धमकी दिया जिसके बाद । लीला देवी ने मामले कि लिखित शिकायत ओपी अध्यक्ष बथनाहा तथा संबंधित अधिकारियों से किया था.

लिखित शिकायत मिलने के बाद खनन पदाधिकारी के द्वारा जाँच किया गया । पूछे जाने पर खनन पदाधिकारी अनूप त्रिपाठी ने कहा कि लोक शिकायत से प्राप्त आवेदन के आलोक में जाँच करने आए लेकिन आवेदिका के द्वारा मामले में कुछ भी नहीं बताया गया जिस कारण जाँच की करवाई पूर्ण नहीं हो सकी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: