बिहार

पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो लोगो को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बीते 24 जनबरी को पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब इलाके में दिन दहाड़े अभिषेक कुमार की गोली मार कर की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो लोगो को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि इस हत्या का मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी हर्ष कुमार है ,जो अपने चार दोस्तों के साथ मिल कर अभिषेक की हत्या किया था और घटना के बाद फरार चल रहा था। वही मंगल तलाव परिसर स्थित डोमखाना के पास एक नए अपराध की योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गई। जहाँ से दो अपराधी सोनू और रौशन को गिरफ्तार किया गया।वही हर्ष कुमार और उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस का कहना है कि ये सभी कुख्यात अपराधी है और कई कंडो में बांछित रहे थे। पूछ ताछ में दोनों ने अभिषेक कुमार की हत्या करने की गुनाह को कबुल कर लिया है । इसमें शामिल मुख्य आरोपी हर्ष कुमार और अन्य दोस्तों के बारे में जानकारी दी है।
_

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: