बिहार

कुरथौल में ज्वेलर्स दुकान में भीषण चोरी!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): परसा बाजार थाना के कुरथौल बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। बजाप्त चोरों ने दीवार तोड़ शटर उखाड़ डाला और दुकान में प्रवेश कर गए । बेखौफ चोरो ने ज्वेलरी दुकान के शो केश को खाली करने के साथ वहां रखी तिजोरी को लेकर फरार हो गए। तिजोरी में करीब 10 लाख के गोल्डन जेवरात रखे हुए थे। घटना की जानकारी सुबह जब दुकानदार को मिली तो उनका रो रो कर बुरा हाल होने लगा। ज्वेलरी दुकानदार मनोज की पत्नी अंजली देवी ने परसा बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर शुरू हुई सात दिवसीय दैवी भागवत कथा

नरपतगंज में शांति व सौहार्द के बीच निकला ताजिया जुलूस, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा इलाका

हाशिए पर रहने वाले बच्चों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

error: