क्राइमबिहार

नक्सली पर्चा चिपका कर शिक्षक से लेवी मांगने मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

जमुई(मो.अंजुम आलम): खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में 7 दिसंबर को शिक्षक राजकुमार राम के घर नक्सली पर्चा चिपका कर 11 लाख रुपया रंगदारी मांगने और 200 रुपए की मांग करने मामले में पुलिस ने दो शातिर को गिरफ्तार किया है।

जिसके पास से 5 मोबाइल और दो सीम कार्ड भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के लोहजरा गांव निवासी कैलाश तुरी और खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सुरेश तुरी के रूप में हुई है। उक्त जानकारी गुरुवार को एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद 13 दिसंबर को खैरा थाना कांड संख्या 490/22, धारा 387, 435, 34 भदवी का कांड दर्ज किया गया। उसके बाद उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें उनके अलावा खैरा थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण एवं जिला सूचना इकाई को शामिल किया गया।

Advertisements
Ad 1

उसके बाद अनुसंधान के दौरान छापेमारी कर रंगदारी मांगने वाला मोबाइल और एक फेक सीमा कैलाश के घर से बरामद किया गया और उसी के आधार पर रंगदारी मांगने वाला अपराधी कैलाश तुरी एवं सुरेश तुरी को गिरफ्तार किया गया।

दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है।फिलहाल दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कई मामलों में गहन पूछताछ की जा रही है।

बाइट: डाक्टर राकेश कुमार,एसडीपीओ जमुई

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: