पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) IPS मोहिबुल्लाह अंसारी का एसडीपीओ टाउन-1 से एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर-2 में स्थानांतरण होने पर पीएमसीएच की छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन्हें राखी भी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर छात्राओं ने कहा कि मोहिबुल्लाह अंसारी ने अपने कार्यकाल के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान में सराहनीय योगदान दिया। वहीं, अंसारी ने सभी के सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
