बिहार

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पर्यावरण संरक्षण हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिहार में चल रहे पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को पटना साहिब विधानसभा के अंतर्गत अगमकुआं मंडल के मंडल अध्यक्ष रोहित सिन्हा उर्फ राजा की अध्यक्षता में अगमकुआं रिसर्च सेंटर के प्रागन में दर्जनो पौधा लगया गया, जिसमे उनके मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार, महामंत्री आंशु सिंहा सामिल हुए. इसी कार्यक्रम के तहत गुलजारबाग स्टेडियम में भी गायघाट मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार बटुक की अध्यक्षता में भी दर्जनो पौधा उनके महामंत्री राकेश पंडित एवं उपाध्यक्ष की उपस्थिति में लगया गया. इस अवसर पर दोनो कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो पटना महानगर के क्षेत्रीय प्रभारी अश्विनी राज यादव, महानगर मंत्री गुंजन कुमार, प्रवक्ता मुरारी कुमार एवं मीडिया प्रभारी राजन कुमार राज उपस्थित हुए.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर पटना महानगर क्षेत्रीय प्रभारी अश्विनी राज यादव ने बताया कि करोना के इस संकट ने हम लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के प्रति गंभीर विचार करने और पौधारोपण करने का महत्ता का आभास कराया है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वम भी पेड़ पौधा लगाएं और दूसरों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: