बिहार

फुलकाहा एसएसबी जवानों ने 900 बोतल शराब के साथ दो बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब सहित दो बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189/2 भारतीय क्षेत्र मानिकपुर गांव के समीप की गई है। इस बाबत कैंप प्रभारी ने बताया कि दो बाइक टीवीएस अपाचे बी.आर 50 क्यू 5641 एवं होंडा शाइन बी.आर. 50 भी 2880 नेपाल के तरफ से बोरी बाइक के पीछे रख भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।

Advertisements
Ad 1

बाइक को देख जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो वहीं जवानों को देख बाइक चालक ने बाइक छोड़ नेपाल के तरफ भागने लगा। भागते देख जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार कर शराब को अपने कब्जे में लेकर कैंप लाया। वहीं अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। जप्त शराब 900बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले नामक बताया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के दीवानगंज थाना क्षेत्र के पंचोसिमर गांव निवासी जीतू झा पिता स्वर्गीय महेंद्र नाथ झा बताया गया है। जप्त सामग्री व गिरफ्तार व्यक्ति का आज बुधवार को कागजी कार्रवाई के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में मुख्य आरक्षी आनंद राज, पंकज कुमार उरांव, विष्णु सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: