बिहार

फुलकाहा थाना के एएसआई प्रदीप कुमार भारती को मिली पदोन्नति

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना में वर्ष 2024 से पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) प्रदीप कुमार भारती को पुलिस विभाग की ओर से पदोन्नति दी गई है। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) का दायित्व सौंपा गया है।

पदोन्नति के अवसर पर अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने श्री भारती के कंधों पर दो सितारे लगाकर उन्हें नए दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी। पदोन्नति के साथ ही उनका स्थानांतरण रानीगंज आदर्श थाना किया गया है।

श्री भारती के स्थानांतरण की खबर से फुलकाहा थाना परिसर में एक ओर सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों में मायूसी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर पदोन्नति मिलने पर खुशी का माहौल रहा। थाना कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रदीप कुमार भारती ने कहा कि विभाग ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने फुलकाहा थाना में कार्यरत सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Related posts

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

पल्लवी नारायण बनीं जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

error: