बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित 6 बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार के दिन समय करीब 12:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर अचरा मार्ग फुटानी चौक बजरंगबली मंदिर के समीप भारी मात्रा में शराब सहित 6 बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जप्त शराब में नेपाल निर्मित दिल वाले नामक 300 एमएल के 467 बोतल एवं मैकडॉवेल नंबर-01, 300 एमएल 21 बोतल तथा 180 एमएल 6 बोतल कुल- 8.955 लीटर बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं जप्त कुल 6 बाइक में चार टीवीएस स्टार सिटी, एक होंडा शाइन, एक हीरो ग्लैमर है। फुलकाहा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करने पर अपना नाम जनार्दन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय शत्रुघन यादव साकिन मानिकपुर वार्ड संख्या-12 थाना फुलकाहा, जिला अररिया, तथा दूसरा तस्कर रौशन कुमार यादव उम्र 23 वर्ष पिता प्रहलाद यादव साकिन रामघाट, वार्ड संख्या-05, थाना नरपतगंज, जिला अररिया बताया गया है। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह फुलकाहा थाना अध्यक्ष साजिद आलम ने बताया कि अन्य फरार तस्करों की पहचान की जा रही है, जल्द से जल्द पहचान कर सभी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: