बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने यूरिया खाद तस्करी में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार की रात कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के कपडफोडा गांव में छापेमारी कर यूरिया खाद तस्करी के संलिप्त मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार खाद माफिया के पिकअप वाहन से 80 बोरी यूरिया खाद एसएसबी के द्वारा बीते नौं अक्टूबर को पकड़ा गया था

इस मामले में फुलकाहा थाना में केस दर्ज किया गया था। फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि गिरफ्तार खाद माफिया कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के कफड़फोडा निवासी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद उल्फत कई वर्षों से खाद तस्करी मामले में संलिप्त था और इसकी तलाश कई माह से की जा रही थी।

Advertisements
Ad 1

बता दें कि किसान खाद के लिए त्राहिमाम है तो वहीं तस्कर अपने ही देश के किसान का हकमारी कर बड़ी आसानी से खाद नेपाल पहुंचा देता है। जबकि लगातार सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों द्वारा अवैध तरीके से नेपाल ले जा रहे खाद एवं वाहन को पकड़ कर मामला दर्ज किया जाता है, परंतु तस्कर की सांठगांठ इतना मजबूत है कि तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज में बनी मानव श्रृंखला, 150 प्रतिभागियों ने दिया जागरूकता का संदेश

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

error: