बिहार

पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगे, आज से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली। न्यूज़ क्राइम : आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज 15 मई से लागू हो गई हैं। करीब दो साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।

नई कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, प्रमुख शहरों में CNG की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए 79.09 रुपये खर्च करने होंगे।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने की संभावना है। डीजल महंगा होने से ट्रकों और मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ सकता है, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

इसके अलावा खेती-किसानी की लागत भी बढ़ेगी। ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में किसानों को अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिसका असर अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की कीमतों पर पड़ सकता है। वहीं, बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बचाव कार्यों की ली जानकारी

बाढ़ प्रभावित फतुहा के गांवों में पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद, बोले – संकट की घड़ी में एक-एक परिवार के साथ खड़े हैं

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

error: